FIR on Digvijay Singh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर इंदौर में FIR , तस्वीर के साथ अनर्गल पोस्ट पर बढ़ेगी पूर्व सीएम की परेशानी

इंदौर। FIR on Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर इंदौर के तुकोगंज थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। सिंह के विरुद्ध हाईकोर्ट वकील राजेश जोशी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।

FIR on Digvijay Singh: पुलिस के मुताबिक दिग्विजयसिंह ने इंटरनेट मीडिया पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के साथ अनर्गल पोस्ट प्रसारित की। उज्जैन में भी दिग्विजय पर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

FIR on Digvijay Singh: संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने उस ट्वीट पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि यह ट्वीट तथ्यहीन तथा सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने वाला है। संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा फोटोशाप लगाया गया है। गुरुजी ने कभी ऐसा नहीं कहा। उनका पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में लगा रहा।

FIR on Digvijay Singh: क्या है मामला

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह के ट्वीट किए पोस्टर में दावा है कि गोलवलकर ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार दिया जाता है, तो इसकी जगह वह सारी जिदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हैं।

FIR on Digvijay Singh: पोस्टर में गोलवलकर के हवाले से धन संपत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल को दो-तीन विश्वसनीय व्यक्ति को सौंपने तथा 95 प्रतिशत जनता को भिखारी बनाए रखने का विचार व्यक्त करने का दावा किया गया है।

FIR on Digvijay Singh: विद्वेष फैलाना कांग्रेस के नेताओं की आदत: शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, बिना तथ्यों की जानकारी के दुष्प्रचार करना और विद्वेष फैलाना कांग्रेस के नेताओं की आदत है। श्रद्धेय श्री गोलवलकर गुरुजी ने आजीवन सामाजिक विभेद मिटाने और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य किया।

FIR on Digvijay Singh: सीएम ने कहा गुरुजी के विषय में इस तरह का मिथ्या प्रचार कांग्रेसी नेताओं की कुंठा को दर्शाता हैं, गुरुजी का झूठा चित्र लगा कर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने की कोशिश निंदनीय है।

READ MORE-Defamation case on Modi surname Rahul Gandhi: मोदी सरनेम राहुल गांधी पर मानहानि केस में हाईकोर्ट का फैसला आज

READ MORE-Mission 2023: भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र समिति की लिस्ट, विजय बघेल संयोजक..पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की सहित कई पुराने नेताओं की इंट्री.. दिग्गज बाहर

READ MORE-CG News: स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान-कुछ मांगें ऐसी जो पूरी नहीं हो सकती, हड़ताल उचित नहीं..उम्र सीमा बढ़ाने पर कर सकते हैं विचार

READ MORE-Swami Atmanand English School: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पर हाईकोर्ट का फैसला, अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद नहीं होंगे पर हिंदी माध्यम के छात्रों को उसी में देना होगा एडमिशन

READ MORE-Murder: बोरवेल से मिली जैन मुनि की लाश, हत्या के बाद शव के टुकड़े किए, 2 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *