Former IAS Nirmala Buch passed away: पूर्व IAS निर्मला बुच का निधन, मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव थीं

रायपुर/भोपाल। Former IAS Nirmala Buch passed away: मध्यप्रदेश राज्य की प्रथम और एकमात्र महिला मुख्य सचिव, पूर्व आईएस अधिकारी निर्मला बुच का निधन हो गया हैं। वे 97 वर्ष की थी और बढ़ती उम्र सम्बन्धी शिकायतों से जूझ रही थी। उनका उपचार चल रहा था।

Former IAS Nirmala Buch passed away: 1960 बैच की भाप्रसे अफसर रही निर्मला बुच बेहद संवेदनशील अफसर थी। उन्होंने राज्य समेत केंद्र में भी विभिन्न पदों पर काम किया। उनके पति नीलकंठ बुच भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं।

Former IAS Nirmala Buch passed away: निर्मला बुच 1961 से लेकर 1993 तक मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार में विभिन्न विभागों में तैनात रही। वे जब देवास जिले की कलेक्टर थी तब उन्होंने प्रेम विवाह किया था। उनका विवाह तब के उज्जैन कलेक्टर नीलकंठ बुच से हुई थी।

Former IAS Nirmala Buch passed away: उनके पति आईएएस नीलकंठ बुच को भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। एमपी की तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री बनने पर निर्मला बुच को अपना सलाहकार नियुक्त किया था। निर्मला बुच के निधन से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Former IAS Nirmala Buch passed away: कुछ साल पहले हो गया था पति निधन

निर्मला बुच प्रदेश के जाने-माने नौकरशाह एनएम बुच की पत्नी थी, उनका पिछले कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनका बेटा यूएस में रहता है, निर्मला बुच अरेरा कॉलोनी में अपने मकान में अकेली रहती थी। निर्मला बुच कई सामाजिक क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय बनी रहीं हैं, उन्होंने महिला चेतना मंच की स्थापना की और वर्किंग विमेन हॉस्टल करवाएं उन्होंने चाइल्ड राइट्स ऑब्जर्वेटरी भी खुलवाया था।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *