शिमला। Monsoon Update: मानसून ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचाई है। वरिष्ठ IMD वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है और रविवार को भी अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऊना में 228 MM बारिश हुई है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/Monsoon-Update-Monsoon-caused-massive-devastation-in-Himachal-Pradesh-5-killed-cars-scattered-like-toys-in-Manali-watch-video.jpg)
Monsoon Update: प्रदेश में आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोलन, शिमला, सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और लाहौल स्पीति में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से प्रदेश में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है।
Monsoon Update: उफान पर ब्यास नदी
मंडी और कुल्लू जिलों के आसपास लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का पानी उफान पर है, जिससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रुक गई है। कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने की खबर है। पहाड़ी राज्य में कुल 133 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद हैं।
Monsoon Update: कुल्लू जिला प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई तक स्थगित कर दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई तबाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुल्लू में कई गाड़ियां बाढ़ में बहती दिखीं।