नई दिल्ली/ रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि कुछ दिन पहले बस्तर सांसद तथा दो बार विधायक रह चुके दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/g-1-1024x208.jpg)
Mission 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद लोकसभा चुनाव तक भूपेश के हाथों पार्टी की कमान थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव के बाद 28 जून 2019 को मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/Mission-2023-Deepak-Baij-meets-Sonia-and-Rahul-Gandhi-after-becoming-PCC-President-1024x683.jpeg)
Mission 2023: अब इसी साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को पीसीसी की कमान सौंपी गई है। मोहन मरकाम को मंत्री बनाया जा चुका है। बता दें कि इस फेरबदल के पीछे कांग्रेस बस्तर संभाग की सभी सीटों पर दोबारा जीत हासिल करने पर फोकस कर रही है।