ब्रेकिंग:धमाकों के बीच बुखारेस्ट से 219 भारतीयों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई AIR INDIA फ्लाइट, देखें वीडियो

नई दिल्ली। Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान लगातार जारी है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों को लेकर रोमानिया से पहली उड़ान कुछ समय पहले मुंबई के लिए रवाना हो गई।

बता दें कि रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को प्रस्थान के वैकल्पिक मार्ग के लिए बुखारेस्ट ले जाया गया था।

गौरतलब है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त हो सकती हैं। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस संबंध में सहमति के बेहद करीब है।

यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर गोलीबारी की। रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रहें।

https://twitter.com/varunpuri1984/status/1497491614763470848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *