Mrs. India 2023 Winner: चांपा की चेतना तिवारी बनीं मिसेज इंडिया, 75 प्रतिभागियों पीछे छोड़ कर जीता मिसेज इंडिया 2023 का खिताब

जांजगीर-चांपा। Mrs. India 2023 Winner: इंदौर शहर की बेटी और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा की बहू व चेतना जोशी तिवारी (29) ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है।

Mrs. India 2023 Winner: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में हुए इस कान्टेस्ट में देशभर से गए 75 प्रतिभागियों को उन्होंने पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का क्राउन अपने सिर पर सजाया।

Mrs. India 2023 Winner: मूलत: इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में निलेश तिवारी से ब्याही गईं चेतना अपनी मेहनत, धैर्य और लगन के चलते इस मुकाम पर पहुंची हैं। चांपा निवासी राजेश तिवारी व अनिता तिवारी की पुत्रवधु चेतना जोशी तिवारी ने इस खिताब को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी।

Mrs. India 2023 Winner: उन्होंने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। चेतना की इस उपलब्धि पर स्वजन समेत लोगों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *