15 August 2023: 15 अगस्त के जश्न में चीन सीमा के 662 गांवों के सरपंच होंगे खास मेहमान, भेजा गया न्योता

नई दिल्ली। 15 August 2023: 15 अगस्त आजादी के जश्न में इस बार अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में चीन सीमा पर लगभग 662 गांवों के सरपंच विशेष अतिथि होंगे। इस सभी गांव केंद्र के वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VVP) के तहत आते हैं।

15 August 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) मुख्यालय ने इन जिलों में अपने कर्मियों को संपर्क अधिकारी (Liaison Officers ) नियुक्त करने का निर्देश दिया है। सरपचों को जिला मुख्यालय से दिल्ली लाने और उन्हें वापस ले जाने की जिम्मेदारी इन्ही अधिकारियों की होगी।

15 August 2023: सभी संपर्क अधिकारी आईटीबीपी से होंगे। सभी मेहमानों को फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा। इतना ही नहीं वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आने वाले सीमावर्ती गांवों के सभी सरपंचों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

15 August 2023: क्या है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम

बता दें कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की घोषणा 2022 के बजट में की गई थी। इस प्रोग्राम के तहत चीन की सीमा से लगे इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना है।

15 August 2023: इस योजना के तहत, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में देश की उत्तरी सीमा से सटे 19 जिलों के 46 ब्लॉकों के करीब 2,967 गांवों की व्यापक विकास के लिए पहचान की गई है। योजना के पहले चरण के लिए 662 गांवों का चुनाव हुआ है। इन गांवों में बेहतर इंफ्रास्ट्र्क्चर पर 4,800 करोड़ रुपए के खर्च किए जाएंगे।

READ MORE-CM Naveen Patnaik: सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले देश में दूसरे नेता बने नवीन पटनायक

READ MORE-IAS Ranu Sahu on ED remand till 23rd July: IAS रानू साहू 23 जुलाई तक ईडी की रिमांड पर, अफसर करेंगे पूछताछ

READ MORE-Mission 2023: राजस्थान में कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान, छत्तीसगढ़ में अटका है पेंच ? पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *