Mission 2023: पूर्व मंत्री रामविचार नेताम का दावा- टीएस सिंहदेव को कुछ भी बना दें सरगुजा की जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है, BJP इतनी सीट जीतेगी सोचा नहीं होगा

रायपुर/अंबिकापुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दावा किया है कि बीजेपी 2023 में इतनी सीट जीतेगी कि सोचा नहीं होगा। नेताम ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ बड़ा होने वाला है, आचार संहिता लगते ही कांग्रेस की पोल जनता के सामने आ जाएगी।

Mission 2023: बता दें कि नेताम बीजेपी में प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं। पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सरगुजा संभाग से आते हैं। वर्तमान में पार्टी की ओर से उन्हें बस्तर संभाग में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Mission 2023: जनता त्रस्त, बीजेपी मजबूत विकल्प: नेताम

नेताम ने कहा कि प्रदेश के लोग वर्तमान में कांग्रेस की सरकार से त्रस्त हैं। गांव, गरीब किसान, मजदूर, बुजुर्ग, युवा, बच्चे महिला सभी सरकार से परेशान हैं। बुजुर्गों को सरकार वृद्धा पेंशन नहीं दे पा रही है। छात्रावास आश्रमों में रहने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है।

Mission 2023: पूर्व मंत्री ने कहा कि 2-3 साल से गांव में हादसों में मरने वालों को मुआवजा तक नहीं मिल पा रहा है। त्रस्त जनता बीजेपी को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। हम लोगों के बीच जा रहे हैं। यही वजह है कि आने वाले दिनों में जनता भाजपा को चुनेगी।

Mission 2023: गौठान के नाम पर शोषण का नया फार्मूला

गौठानों में गोबर खरीदी को लेकर पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि सब कुछ कागजों में चल रहा है। गोबर बेचने वाले जो किसान हैं उनके खाते में पैसे नहीं गए। जिनके खाते में गए हैं वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

Mission 2023: नेताम ने कहा हमने तो गौठान जाकर देखा है, किस प्रकार से वहां पर अन्याय हो रहा है। गौठान के नाम पर शोषण का नया फार्मूला अपनाया गया। गौठान समितियों में कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और उन्हें पैसा दिया जा रहा है।

Mission 2023: टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाना सब दिखावा

विधानसभा चुनाव 2023 में सरगुजा संभाग में बीजेपी के प्रदर्शन के सवाल पर नेताम ने कहा कि टीएस सिंहदेव को कुछ भी बना दें सरगुजा की जनता तंग आ चुकी है। पिछले चुनाव से पहले वहां घोषणा हुई थी कि सिंहदेव अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

Mission 2023: नेताम ने कहा कि, सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा सीट के लोगों ने सोचा था कि सिंहदेव इस इलाके से मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कांग्रेस ने उन्हें उप मुख्यमंत्री बना दिया है, यह सब दिखावा है।

Mission 2023: पूर्व मंत्री ने कहा उपमुख्यमंत्री बना देने से सरगुजा की जनता उनसे किए गए वादा खिलाफी को नहीं भूली है। आने वाले समय में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

READ MORE-Deputy CM TS Singhdev: स्मृति ईरानी पर ये बोल गए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव-स्मृति ईरानी को राहुल गांधी बहुत पसंद हैं, जानें और क्या कहा

READ MORE-Mission 2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक अगस्त के पहले सप्ताह में, डेढ़ दर्जन मौजूदा विधायकों की​ टिकट खतरे में, जानें किनके नाम

READ MORE-Mission 2023: 7 अगस्त को रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा, BJP ने शुरू की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *