Mission 2023: भाजपा के घोषणा पत्र के पहले दिन मिले दो हजार सुझाव, छत्तीसगढ़िया के मन की बात, ईमेल और व्हाट्सएप से भी दे सकेंगे सुझाव

रायपुर। Mission 2023: मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा पहले 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सुझाव पेटी के जरिए सुझाव लेगी, इसके बाद घोषणा पत्र तैयार करेगी। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा ने ”घोषणा पत्र सुझाव अभियान: छत्तीसगढ़िया मन की बात” कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्षों को सुझाव पेटिका वितरित की गई। इन्हीं पेटियों में मतदाताओं के सुझाव बंद होंगे। सुझाव पेटी के अलावा भाजपा ने वाट्सएप नंबर 9548656500 और मेल आइडी cgbjpmankibaat2023@gmail.com जारी किया। वाट्सएप नंबर पर पहले ही दिन करीब दो हजार सुझाव प्राप्त हुए।

Mission 2023: घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़िया मन की बात की शुरुआत

भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटिका के साथ प्रत्येक विधानसभा स्तर के गांव-गांव, घर-घर जाकर सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, खेल संगठनों के साथ आम जनों से मिलकर सुझाव एकत्रित करेंगे। बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 35 जिला संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व मंचस्थ नेताओं ने सुझाव पेटिकाएं सौंपी।

Mission 2023: प्रदेश को खुशहाल बनाने को दें सुझाव: साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दु:ख-दर्द को, छत्तीसगढ़वासियों की तकलीफ को महसूस करते हुए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।

Mission 2023: साव ने कहा कि भाजपा ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने का काम किया है, लेकिन पौने पांच साल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को बदहाल कर दिया। अब छत्तीसगढ़ को समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए लोग अपना सुझाव दें।

Mission 2023: वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त: विजय बघेल

घोषणा पत्र समिति के संयोजक व सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज का यह दिन आगामी चुनाव में इतिहास गढ़ने वाला सिद्ध होगा। कांग्रेस की झूठी सरकार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है।

Mission 2023: विजय बघेल ने कहा, किसान भुइयां का भगवान है और भाजपा इसे अपने अंतर्मन से स्वीकार करती है। किसानों के उत्थान के लिए भाजपा शुरू से ही काम करती आ रही है। भाजपा आगे भी किसानों के सुझावों के अनुरूप उनके सपने साकार करेगी।

READ MORE-Mission 2023: रायगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 15 अगस्त के बाद आमसभा की तैयारी, ओम माथुर और अरुण साव रायगढ़ रवाना

READ MORE-Chhattisgarh Assembly Elections Code of conduct: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से लगने वाली है विधानसभा चुनाव की आचार संहिता, नवंबर में चुनाव की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *