Mission 2023: सितबर के पहले सप्ताह में जारी होगाी भाजपा की 32 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, देखें नाम

रायपुर/नई दिल्ली। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 प्रत्याशी घोषित करके पहले ही बढ़त बना ली है। अब भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची रक्षाबंधन के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में आने की चर्चा है।

Mission 2023: सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रदेश प्रभारी सहित आला नेताओं की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंथन किया। बताया जा रहा है कि दूसरी सूची में 32 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसमें बस्तर, बिलासपुर संभाग की पांच, सरगुजा की सात, रायपुर संभाग की छह और दुर्ग संभाग की दस सीट हैं। इस सूची में मंत्रियों की विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

Mission 2023:

Mission 2023: भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो दूसरी सूची में उन नेताओं के नाम भी शामिल होंगे, जिन्होंने पिछले दिनों पार्टी में प्रवेश किया है। सतनामी समाज के धर्मगुुरु बाबा बालदास ने भाजपा प्रवेश किया है। उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है। वहीं, नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए आईएएस नीलकंठ टेकाम को पार्टी कांकेर या कोंडागांव की किसी सीट से मौका दे सकती है।

READ MORE-CG ED Raid: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के आवास में ईडी की रेड, दो ओएसडी के घर भी कार्यवाही, रायपुर और भिलाई में चल रही छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *