Mission 2023:विष्णुदेव साय को लेकर दिल्ली में बढ़ी हलचल, सीएम फेस के प्रबल दावेदार बनकर उभरे

रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में नए सीएम को ( Vishnudev Sai) लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। (Chief Minister’s race) चुनावी नतीजें आने के बाद रायपुर पहुंचे BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि, राज्य की जनता ने मोदीजी की गारंटी पर भरोसा किया है।

Mission 2023: पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो पार्टी यदि डा. रमन सिंह का नाम फिर से सीएम पद के लिए आगे नहीं बढ़ाता है तो विष्णुदेव साय का नाम डॉ. रमन खेमे से बतौर मुख्यमंत्री आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं श्री साय ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि, BJP का मुझ पर बड़ा एहसान है।

Mission 2023: विष्णुदेव साय ने कहा कि, एक गांव के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी तक पार्टी ने सौंपा है। श्री साय ने कहा कि, BJP का राष्ट्रीय नेतृत्व मुझे जो जिम्मेदारी देगा मैं निभाऊंगा। उनहोंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में मोदीजी की गारंटी को लागू करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *