Maldives went bankrupt: मालदीव हुआ दिवालिया, IMF से साझा की जानकारी, भारत से पंगा लेना पड़ा भारी

नई दिल्ली। Maldives went bankrupt: चीन के महंग कर्ज के चक्कर में भारत का एक और पड़ोसी देश दिवालिया हो गया है। मालदीव ने आईएमएफ से ये जानकारी साझाकर बेलआउट की मांग की है। बता दें कि भारत से पंगा लेने के बाद पहले से जूझ रही मालदीव की अर्थव्यवस्था को और भी झटका लगा और बात अब दिवालिएपन तक आ गई है। ऐसे में स्थिति को सुधारने के लिए मालदीव ने आईएमएफ से कर्ज मांगा है।

Maldives went bankrupt: बता दें कि भारत और मालदीव के बीच चल रहा विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने जानबूझकर भारत से पंगा लेने के लिए इंडिया आउट अभियान चलाया जिसके तहत मालदीव से भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने का एजेंडा बनाया। 10 मई तक भारतीय सैनिक मालदीव से बाहर निकलेंगे, जिनकी जगह भारत का ही योग्य टेक्निकल स्टाफ लेगा।

Maldives went bankrupt: इतना ही नहीं, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे और लक्षद्वीप का प्रचार करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारतीयों के बारे में विवादित टिप्पणी दी थी। हालांकि बाद में तीनों मंत्रियों को निष्कासित करना पड़ा, पर फिर भी मुइज्जू ने इस मामले पर मंत्रियों की टिप्पणियों का विरोध नहीं किया। मालदीव ने भारत से पंगा तो ले लिया, पर ऐसा करके अब मालदीव बुरी तरह से फंस गया है।

READ MORE-Prime Minister Proposed His GF: प्रधानमंत्री ने महिला साथी को किया प्रोपोज़… सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट कर लिखा “She Said Yes”, अब होगी शादी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *