मुंबई। World’s richest beggar: कमाई और बचत के मामले में (Amazing Startup) भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। ऐसा की एक मामला मुंबई में सामने आया है यहां रहने वाला भरत जैन दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है। भरत मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगने का काम करता है। इसके पास मुंबई और पुणे में करोड़ों रुपए के मकान के साथ कई दुकानें हैं। इतना ही नहीं, भरत जैन के बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं।
World’s richest beggar: 1.20 करोड़ के फ्लैट में रहता है भरत
World’s richest beggar: भरत जैन मुंबई में 1.20 करोड़ के फ्लैट में रहता है। इतना ही नहीं उसने अपना अलग बिजनेस भी शुरू कर लिया है। भीख मांग कर उसने अब तक करोड़ों की संपत्ति जुटा ली है। परिवार वालों के लाख मना करने के बाद भी उसने भीख मांगना नहीं छोड़ा है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/02/Worlds-richest-beggar.jpg)
World’s richest beggar: हर साल लाखों रुपए की कमाई
World’s richest beggar: भरत जैन के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे, एक भाई और पिता हैं। हर महीने भरत जैन भीख मांग कर 75 हजार रुपए तक कमा लेता है। हर दिन की औसत कमाई की बात करें तो ये 2,500 रुपए है, जबकि सालाना आय 9 लाख रुपए है।
World’s richest beggar: कितनी है भरत जैन की नेटवर्थ
World’s richest beggar: अनुमान लगाया गया है कि भरत जैन की नेटवर्थ 8.50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें भीख वाली कमाई के अलावा उनके बिजनेस से होने वाली आय को भी शामिल किया गया है। भरत जैन के पास परेल में 2 बीएचके फ्लैट है।