CM Vishnudev Sai: बीजेपी ने किया देश का विकास और कांग्रेस ने घोटाला, तेलंगाना में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में गरजे सीएम विष्णुदेव साय

भद्राचलम/रायपुर। CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को तेलंगाना के भद्राचलम में आयोजित बीजेपी विजय संकल्प यात्रा ( BJP Vijay Sankalp Yatra) जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां आज अपने आदिवासी भाइयों-बहनों का समर्थन मांगने आया हूं। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

CM Vishnudev Sai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में करिश्माई और लोकप्रिय नेता

CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसमूह से कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में करिश्माई और लोकप्रिय नेता हैं। जिनके कारण आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के हित में सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

CM Vishnudev Sai: कांग्रेस पर निशाना, गिनाए यूपीए सरकार के घोटाले

CM Vishnudev Sai: बातचीत के दौरान श्री साय ने आगे कहा कि, आपको याद होगा जब यूपीए की सरकार थी मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे तब रोज नया-नया भ्रष्टाचार सामने आता था। कोलगेट घोटाला, कॉमन वेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले हुए। मनमोहन सिंह जी के 10 साल के सरकार में उनके बड़े-बड़े नेता और मंत्री घोटाले में फंसे और जेल भी गए।

CM Vishnudev Sai: साय ने ​कहा कि यही कारण है कि पूरे देश की जनता ने कांग्रेस को ठुकरा दिया और एकछत्र रूप से देश और प्रदेश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिमटकर रह गई है। पार्टी के अच्छे नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। कांग्रेस डूबती नैया है, भ्रष्टाचार की जननी है इसलिए हमें भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है।

CM Vishnudev Sai: बीजेपी ने आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया, हमने राज्य का विकास किया

CM Vishnudev Sai: सीएम विष्णु देव साय ने आगे कहा कि, हमारा राज्य छत्तीसगढ़ आपके राज्य से थोड़ा ही पहले बना। छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल भाजपा की सरकार रही तो तेजी से प्रदेश का विकास हुआ। लेकिन पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आ गई जिससे प्रदेश का विकास रुक गया। अब 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को हराकर फिर से भारतीय जनता पार्टी को जिताकर एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया।

CM Vishnudev Sai: उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने छत्तीसगढ़ का विकास करना फिर प्रारंभ कर दिया है। सरकार बने केवल 2 महीने हुए हैं, इतने अल्प समय में ही हमने बड़े निर्णय लिए। कांग्रेस के पिछले 5 सालों में 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास दे दिया है। 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया। किसानों से किया वादा हमने पूरा किया। अब प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहे हैं।

CM Vishnudev Sai: कांग्रेस मुक्त भारत की अपील

CM Vishnudev Sai: सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, मैं विजय संकल्प यात्रा की सफलता की कामना करता हूं। उन्होंने जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। आपके क्षेत्र का जमकर विकास करना है। आपके प्रदेश में जो भ्रष्टाचार है, उसे जड़ से खत्म करना है और पूरे प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करना है तभी भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और हम सभी का भला होगा।

CM Vishnudev Sai: सीएम श्री साय ने कहा कि, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2045 तक देश को विकसित भारत के रूप में देखना चाहते हैं। इकोनामिक की दृष्टि से आज 10 साल में जो 11वें नंबर पर हमारा देश था उसे हमारे प्रधानमंत्री जी ने पांचवें नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। उनका संकल्प है कि आने वाले 2045 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इसके लिए सभी का सहयोग और आशीर्वाद बहुत जरूरी होगा। भद्राचलम की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

READ MORE-Lok Sabha Elections 2024: फरवरी के आखिर में जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 राज्यों में बैक-टू-बैक बैठक में बनी 400 सीटों पर रणनीति, इनमें छत्तीसगढ़ की 4 सीटें शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *