Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: बीजेपी केंद्रीय चुनाव कमेटी की अहम प्रेसवार्ता आज, कभी भी जारी हो सकती कैंंडिडेट्स की सूची, छत्तीसगढ़ में महिला चेहरों पर दांव

रायपुर/नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम प्रेसवार्ता शनिवार शाम पार्टी मुख्यालय में शनिवार शाम हो होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस प्रेसवार्ता लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: बता दें कि इसके पहले गुरुवार देर रात केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक शुक्रवार की सुबह तक चली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी मौजूद थे।

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: इस बैठक में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, असम, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। बैठक के बाद पीएम मोदी बंगाल और बिहार के दौरे पर रवाना हुए थे। बैठक मेंपहली सूची के उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। पहली सूची के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज की जा सकती है।

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: छत्तीसगढ़ में दो सीटों को छोड़कर बाकी सीटों पर नए चेहरों को मौका

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। इनमें से तीन सीट बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा के लोकसभा सांसद जीत कर विधानसभा के चुने गए हैं। इनमें अरुण साय, गोमती साय और रेणुका सिंह शामिल हैं। कांग्रेस को बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट पर जीत मिली थी।

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: इस लिहाज से लोकसभा की तीन रिक्तों सीटों पर बीजेपी नए उम्मीदवार को मौका देगी। बाकी बची 6 सीटों पर पार्टी को मिले फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। इसके अलाव बस्तर और कोरबा में बीजेपी के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। लिहाजा तीन रिक्त सीटों और कांग्रेस की कब्जे वाली दो सीटों पर बीजेपी की ओर नए चेहरे को मौका मिलना तय है। शेष बची 6 सीटों में से केवल दुर्ग को छोड़कर बाकी सीटों पर उम्मीदवारों को बदला जा सकता है।

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: इन महिला नेताओं पर दांव

Lok Sabha Elections 2024 BJP Candidates List: सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस बार बीजेपी महिला चेहरों पर दांव खेल सकती है। तीन महिला हो लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने का मौका दिया जा सकता है। भाजपा की महिला उम्मीदवारों में जिन नामों की चर्चा है उनमें पद्मश्री फूलबासन यादव, सरोज पांडेय और लता उसेंडी का नाम प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *