रायपुर/जशपुर। CG News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार किसानों के साथ किए एक और मोदी गारंटी को पूरा करने का ऐलान कर दिया है। सरकार इसी महीने धान की अंतर की राशि जारी करेगी। शनिवार को जशपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए जारी किया जाएगा।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/02/Chhattisgarh-praised-in-national-convention-CM-Vishnu-Dev-Sai-e1708337106108.jpg)
CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की है। इसी के तहत सरकार किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान करेगी। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरकार ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। जिसका लाभ अब कृषक उन्नति योजना के रूप में 12 मार्च को अंतर राशि किसानों के खाते में आएगी। मुख्यमंत्री के ऐलान से किसानों के चेहरों में चमक आ गई है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/03/what-1.jpg)
CG News: बता दें कि सीएम ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया। इसके अलावा सीएम ने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा भी की है।