cg Congress Lok Sabha candidates first list:
रायपुर। Congress Lok Sabha candidates first list: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार शाम को जारी कर दी। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 39 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपल ने बताया कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/03/bhu.png)
Congress Lok Sabha candidates first list: केसी वेणुगोपल ने छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों में अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव से उम्मीदवार चुना गया है। वहीं जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है। जबकि रायगढ़, बस्तर,कांकेर, सरगुजा और बिलासपुर में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।
देखें सूची–
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/03/c-1.png)