GST Collection 2023-24: मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.78 करोड़ रुपए तक पहुंचा, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

नई दिल्ली। GST Collection 2023-24: वित्तीय वर्ष 2024.25 के पहले दिन देश की अर्थ व्यवस्था को लेकर गुड न्यूज सामने आई है। 31 मार्च में जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वस्तु व सेवा कर (GST Collection) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है।

GST Collection 2023-24: अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के वित्तीय वर्ष के लिए सकल जीएसटी संग्रह 20.14 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए औसत मासिक सकल संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

GST Collection 2023-24: वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों में कहा गया है कि मार्च 2024 के लिए सकल वस्तु और सेवा कर जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह जीएसटी संग्रह का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। मंत्रालय के अनुसार कुल जीएसटी संग्रह में यह इजाफा घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हुआ है।

GST Collection 2023-24: अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 1.65 लाख करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है।

READ MORE-Prime Minister Narendra Modi Bastar visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर दौरा 8 को, सभा की तैयारियों में जुटी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *