CG Politics: CM Vishnudev Sai, two deputy CMs and minister OP Choudhary will leave for Delhi today, speculations of cabinet expansion and appointments in corporation boards are rife
रायपुर। CG Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के तीन बड़े चेहरों के साथ बुधवार सुबह करीब नौ बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी आज ही दिल्ली प्रस्थान करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।
CG Politics: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली शेड्यूल से ही छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री का 21 दिन के भीतर दूसरा दिल्ली दौरा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद पर नियुक्ति व निगम मंडलों में नियुक्ति के मामले में नई दिल्ली में चर्चा होने की उम्मीद है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/07/bulatin.jpeg)
CG Politics: जानकारी के मुताबिक बुधवार रात में ही मुख्यमंत्री साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राज्य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे की वजह से खाली हुआ है।
CG Politics: 18 जुलाई का जनदर्शन स्थगित
मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार 18 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित रखा गया है। मुख्यमंत्री के नई दिल्ली दौरे की वजह से बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार करने के लिए राज्य नीति आयेाग द्वारा आयोजित मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं, कृषकों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार साझा किए।