Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: एटलस साइकिल्स के प्रेसिडेंट रहे सलिल कपूर ने किया सुसाइड, खुद को गोली मारी

नई दिल्ली। Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: देश की मशहूर साइकिल कंपनी रही एटलस साइकिल्स के पूर्व प्रेसिडेंट सलिल कपूर ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे 65 वर्ष के थे, इन दिनों दिल्ली के लुटियन एरिया स्थित अपने तीन मंजिला घर में रहते थे।

Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कपूर का शव उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून में लथपथ मिला। परिवार के सदस्यों ने पूजा वाले कमरे के पास कपूर का शव देखा और तुरंत उन्हें AIIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा- सुसाइड नोट में 5 लोगों पर आरोप लगाए

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान समेत अहम सबूत जुटाए हैं। सलिल कपूर के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कपूर ने चार से पांच लोगों के नाम लिखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग उन्हें “शारीरिक, मानसिक और टेलीफोनिक” रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस इस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

2015 में गिरफ्तार हुए थे सलिल, सास ने भी किया था सुसाइड

Atlas Cycles Salil Kapoor Suicide: सलील कपूर को 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था, जब वह 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के दो मामलों में वांछित थे। ये मामले डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे।

2020 में कपूर की सास नताशा कपूर ने भी आत्महत्या कर ली थी। नताशा कपूर ने कोलकाता से लौटने के बाद सुसाइड किया और एक नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह अब और जी नहीं सकतीं। उनके पति संजय कपूर एटलस साइकिल्स के ज्वाइंट प्रेसिडेंट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *