Raipur City Crime: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

Raipur City Crime: रायपुर। पुरानी बस्ती, तेलीबांधा थाने के मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने आज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बेग की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लेने का आवेदन पेश किया। इस पर कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी।

Raipur City Crime: इससे पहले परसों ग्वालियर के सिरोद से गिरफ्तार किया था। वह 2 जून से अपने भाई रोहित तोमर के साथ फरार चल रहा था। वीरेंद्र को कल ही अवकाशकालीन कोर्ट में पेश कर 7 दिन रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 1 दिन की मंजूर की। इस पर आज पुनः पेश किया गया। पुलिस, फरार रोहित की गिरफ्तारी और उससे की जाने वाली जब्तियों के लिए रिमांड मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *