रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से साफ कर दिया कि कांग्रेस 2023 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर लड़ेगी।
Mission 2023: उन्होंने कहा, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। इसलिए कहीं कुछ बदलाव तो कही कुछ दिखाना चाह रही है। हम अपने काम के आधार पर जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। हम देखेंगे कि कहां पर क्या लग रहा है, उस हिसाब से बदलाव होगा।
Mission 2023: कुमारी शैलजा ने यह भी कहा कि, सभी विधायकों को टिकट मिले यह जरूरी नहीं, पार्टी सर्वे कराएगी, वरिष्ठ नेताओं से राय ली जाएगी। इसके बाद जो जीतने वाला उम्मीदवार होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जहां जरूरी होगा वहीं बदलाव किए जाएंगे।
Mission 2023: राहुल पर हुई कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला
Mission 2023: कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी ने कहा कि, राहुल गांधी के साथ जो हुआ है, वो उन पर अकेला हमला नहीं है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र पर हमला है। इस सरकार में अडानी को जिस तरह फायदा हुआ, यह पूरा देश देख रहा है। उनकी सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं।
Mission 2023: इस मामले में जांच क्यों नहीं हो रही है। राहुल गांधी का सवाल था कि आखिर बताएं क्या रिश्ता है नरेंद्र मोदी का अडानी के साथ। राहुल के लिए संसद में होना न होना बहुत छोटी बात है। उनकी आवाज इससे ज्यादा बड़ी है। राहुल हमेशा इसको उठाते रहेंगे।
Mission 2023: बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में मंत्री व संगठन नेता प्रेसवार्ता लेकर जनता को हकीकत से रूबरू करा रहे हैं।