Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे युवा

Project Antariksh Sangwari: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका में रहे अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला अति​थि के रूप में शामिल हुए।

Project Antariksh Sangwari: केंद्र के तहत चल रहे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” से छात्रों को सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया सीखने का अवसर मिलेगा। यहां छात्र न केवल तकनीकी ज्ञान हासिल करेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष अनुसंधान में शामिल होने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे।

Project Antariksh Sangwari: एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका में रहे अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष संगवारी के शुभारंभ कार्यक्रम कहा कि वो एक्सिओम-4 मिशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं। यह बहुत अच्छा है कि विज्ञान के प्रति बच्चों को उत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के लिए यह लाभदायी साबित होगा, साथ ही देश के भी इससे लाभ मिलेगा।

Project Antariksh Sangwari: स्पेस शिक्षा की जानकारी होगी तो बच्चे चुन सकते हैं अपना कैरियर

Project Antariksh Sangwari: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी है। यह बेहद जरूरी है, इसकी जानकारी होनी चाहिए। जब जानकारी होगी तो बच्चे अपना कैरियर चुन सकते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कैसे आगे जाएं और इसके लिए क्या पढ़ाई करें, यह सब जानकारी बच्चों को मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *