CG Breaking: मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, निर्धारित हेलीपैड की बजाय दूसरी जगह उतरा हेलीकॉप्टर, अफसरों के हाथ-पांव फूले

CG Breaking: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित प्रोटोकॉल के स्थान पर उतरने के बजाय अचानक दूसरी जगह लैंड हो गया, जिससे कुछ समय के लिए प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई।

CG Breaking: प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अरपा महोत्सव तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रमों के पश्चात उनका नाइट हॉल्ट गौरेला में निर्धारित था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पेंड्रा हेलीपैड में तय की गई थी।

CG Breaking: हालांकि, निर्धारित योजना के विपरीत मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पेंड्रा हेलीपैड की बजाय गौरेला स्थित गुरुकुल स्कूल परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड में उतर गया। हेलीकॉप्टर की इस अनियोजित लैंडिंग की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी तत्काल गुरुकुल हेलीपैड पहुंचे।

CG Breaking: सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर करीब 10 मिनट तक अस्थायी हेलीपैड में खड़ा रहा। इसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर को पुनः उड़ान भरकर पेंड्रा हेलीपैड पहुंचाया, जहां मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से नीचे उतरे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस घटना को गंभीर चूक माना जा रहा है।

CG Breaking: प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की पूर्व सूचना सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन को दी जाती है, ताकि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस मामले में पूर्व सूचना नहीं मिलने से सुरक्षा इंतजामों और समन्वय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है और सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *