Sex racket: होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

Sex racket: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिनिटी में चल रहे सनराइज स्पा में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Sex racket: CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त दबिश देकर स्पा संचालक और होटल मैनेजर को मौके से पकड़ा। जांच के दौरान स्पा के कमरों से तीन महिलाएं मिलीं, जिससे इस अवैध कारोबार की पुष्टि हुई।

Sex racket: 7वीं मंजिल के स्पा में रेड

पुलिस टीम ने होटल की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा में दबिश दी। पहले से लगातार सूचना मिल रही थी कि स्पा की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। अंदर पहुंचते ही टीम ने कई कमरों की जांच की, जहां आपत्तिजनक गतिविधियों के संकेत मिले।

Sex racket: कमरों में मिलीं 3 महिलाएं

रेड के दौरान स्पा के अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। पुलिस ने उनकी उपस्थिति को आधार बनाते हुए मौके के हालात और कमरे की स्थिति का निरीक्षण किया, जिससे अवैध देह व्यापार चलने की पुष्टि हुई।

Sex racket: कार्रवाई के बाद स्पा संचालक विनयकांत बरगट और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में स्पा संचालन के नाम पर देह व्यापार कराए जाने की जानकारी सामने आई। दोनों पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत प्रकरण कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *