Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: सदन में गूंजा वंदेमातरम, राज्यपाल रमेन डेका ने पूरा किया अभिभाषण, सरकार की योजनाओं का जिक्र, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को, देखें लाइव

Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। यह न‌ए भवन में पहला सत्र है। अपने 49 मिनट के संबोधन में डेका ने साय सरकार के साथ मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं का बखान किया। अभिभाषण पूरा होने पर वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान का प्रसारण हुआ।

Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: राज्यपाल ने अपने अभिभाषण बताया कि सरगुजा में कर्क रेखा गुजरने वाले स्थान पर शोध शाला स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा नवारायपुर के विकास और नवाचार की भी जिक्र किया। इस पूरे संबोधन के दौरान विपक्ष की ओर से कोई टीका टिप्पणी नहीं हुई। डेका ने बिना रोक टोक के भाषण पूरा किया। इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को होगी।

Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पटल पर रखा राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण

सत्र अवधि में विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति के बैठक में प्रस्तावित विषयों को अनुमोदन किया गया। जिसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा। जिसके बाद आसंदी ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक सत्र स्थागित करने की घोषणा की।

CG News: 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा सत्र

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का तीसरा बजट होगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे। जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 प्रमुख है।

यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलकर जबरन मतांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान करेगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र के लिए कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *