Cg Bigreaking: फेरबदल से पहले मोदी कैबिनेट की अहम बैठक कल, छत्तीसगढ़ के इन 2 सांसदों को मिल सकता हैं मंत्री पद, जानें किसकी लगेगी लॉटरी

नई दिल्ली/रायपुर। Cg Bigreaking: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। अगले साल लोकसभा का चुनाव होगा।

Cg Bigreaking: इन चुनावों से पहले मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। कल यानी की 3 जुलाई को मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मंत्रालय के फेरबदल पर आधिकारिक मुहर लग सकती है। कैबिनेट में होने वाले बदलाव को लेकर दिल्ली का सियासी पारा हाई है।

Cg Bigreaking: किसी भी समय जारी हो सकती है नए मंत्रियों की लिस्ट

मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले संभावित नामों पर चर्चा जारी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कल होने वाली मीटिंग से पहले आज ही किसी भी समय मोदी कैबिनेट में नए मंत्री बनने वालों की लिस्ट जारी हो सकती है।

Cg Bigreaking: बता दें कि, मोदी कैबिनेट में आखिरी बदलाव 25 जून को हुआ था, तब कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदला गया था। किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्री मंत्री बनाया गया था। उसी दिन कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला गया था।

Cg Bigreaking: इससे पहले बड़े स्तर पर आखिरी बार 2021 में मोदी कैबिनेट में फेरबदल हुआ था, तब 43 मंत्रियों ने शपथ ली थी। पिछले विस्तार में रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावेड़कर जैसे मंत्रियों को हटाया गया था। वहीं अनुराग ठाकुर, किरेन रिजीजू और पुरुषोत्तम रुपाला का प्रमोशन हुआ था।

Cg Bigreaking: 62 सांसद वाले 3 चुनावी राज्यों में 10 सांसद को मिल सकता है मंत्री पद

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ हिंदीपट्टी के इन तीन बड़े राज्यों में इसी साल के अंत में चुनाव होना है। तीनों जगह चुनावी राजनीति तेज हो चली है। एमपी में अभी भाजपा तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में चुनाव पूर्व भाजपा इन राज्यों के सांसदों को कैबिनेट में शामिल करने के प्लान में है।

Cg Bigreaking: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से बीजेपी के पास 62 सांसद हैं। मौजूदा सरकार में इन तीनों राज्यों से 10 मंत्री कैबिनेट में शामिल हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इनमें से कमजोर प्रदर्शन करने वाले 1-2 का पत्ता कट सकता है। राजनीति के जानकारों की माने तो मोदी कैबिनेट के आगामी विस्तार में मध्य प्रदेश को 3, छत्तीसगढ़ को 2 और राजस्थान को 2 और मंत्री पद मिल सकता है।

Cg Bigreaking: विजय बघेल और सरोज पांडेय बनाए जा सकते हैं मंत्री

मध्य प्रदेश से सुमेर सोलंकी, राकेश सिंह और रीती पाठक का नाम चर्चा में है। राजस्थान से रंजीता कोली, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा रेस में है। बात छत्तीसगढ़ की करें तो यहां से विजय बघेल और सरोज पांडेय मंत्री को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। साथ ही इन तीनों राज्यों के कई सीनियर नेताओं को संगठन में भी एडजस्ट करने की भी चर्चा है।

READ MORE-Mission 2023: रायपुर में PM नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी, ओम माथुर ने ली बड़ी बैठक, साइंस कॉलेज ग्राउंड में जुटेगी डेढ़ लाख लोगों की भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *