Accident: बारात लेकर लौट रही SUV नहर में गिरी, दूल्हे के परिवार से 7 लोगों की मौत, 4 गंभीर

भुवनेश्वर। Accident: ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार सुबह SUV वाहन के नहर में गिर जाने से दूल्हे पक्ष के कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

Accident: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा जिले के लडधरा गांव से दूल्हे के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को लेकर वाहन देर शाम संबलपुर में घाम थाना क्षेत्र के परमपुर इलाके में गया था।

Accident: बताया जा रहा है कि रात के खाने के बाद दूल्हे पक्ष के कुछ सदस्य एक एसयूवी में घर लौट रहे थे। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन नहर में गिर गया।

Accident: मृतकों की पहचान अजीत खमारी, दिव्या लोहा, सरोज सेठ, सुमंत भोई, सुबल भोई और रमाकांत भोई के रूप में हुई है। सातवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *