Agni-5 Missile Successful test: अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, पीएम मोदी ने दी DRDO वैज्ञानिकों को बधाई, MIRV तकनीक वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल ​हुआ भारत

नई दिल्ली। Agni-5 Missile Successful test: डीआरडीओ के एमआईआरवी तकनीक के साथ अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है। इसके लिए पीएम मोदी ने भी डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है। यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक (MIRV) के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण है।

Agni-5 Missile Successful test: पीएम मोदी ने लिखा है कि मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) के साथ अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण से यह सुनिश्चित होगा कि एक ही मिसाइल विभिन्न स्थानों पर कई युद्ध प्रमुखों को तैनात कर सकती है। इस प्रोजेक्ट की डायरेक्टर महिला हैं और पूरे प्रोजेक्ट में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Agni-5 Missile Successful test: क्या है MIRV तकनीक

Agni-5 Missile Successful test: अग्नि-5 एक न्यूक्लियर बैलेस्टिक मिसाइल है जो मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक से लैस है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की जद में सिर्फ चीन और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि आधी दुनिया आ गई है।

Agni-5 Missile Successful test: बता दें कि भारत के पास अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें हैं, इनकी अलग-अलग रेंज हैं, अग्नि-5 इनमें से सबसे खास है। यह मिसाइल 5 हजार से भी ज्यादा दूर का लक्ष्य भेदने में सक्षम है। इसके परीक्षण में लिए भारत पिछले काफी समय से तैयारी कर रहा था।

Agni-5 Missile Successful test:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर मिशन के सफल होने की जानकारी दी है। ‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सक्सेसफुल टेस्टिंग के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी की यह अद्भुत क्षमता है।


READ MORE-PM Modi in Arunachal: पीएम मोदी ने किया सेला पास का उद्घाटन, चीन क्यों हो रहा परेशान, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *