Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहलगाम से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था,देखें वीडियो

Amarnath Yatra 2024: Amarnath Yatra starts from today, first batch of devotees left from Pahalgam to visit Baba Barfani

जम्मू। Amarnath Yatra 2024: जम्मू-कश्मीर में श्रीअमरनाथ धाम की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए सालाना यात्रा शनिवार (29 जून) से शुरू हो गई। 52 दिनों की यह यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। शनिवार को पहलगाम से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 4603 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ।

Amarnath Yatra 2024: पिछले शनिवार को बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा भी राजभवन से वर्चुअली जुड़े थे। बता दें पवित्र अमरनाथ गुफा में राज्यपाल/उपराज्यपाल द्वारा शिवलिंग की प्रथम पूजा की परंपरा रही है। जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा से 22 जून को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई थी। गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनकर तैयार हुआ है।

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए खास इंतजाम

श्रीअमरनाथ धाम की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बैंक, वेबसाइट, एप्लीकेशन या अमरनाथ पहुंचकर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन हैं। इस बार की अमरनाथ यात्रियों को खास सुविधाएं मिलेंगी।

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले प्रत्येक जानवर के लिए 50,000 रुपए का बीमा कवर भी होगा। इसके अलावा श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए पहली बार दोनों रास्तों पर 5G नेटवर्क की सुविधा शुरू की है। इसके लिए इन रास्तों पर 10 मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। साथ ही 24 घंटे बिजली के लिए भी खास इंतजाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *