चेन्नई। AtoZ Ajab Gajab news: भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को कोर्ट ने इस लिए रिहा कर दिया क्योंकि, पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश नहीं सकी।
AtoZ Ajab Gajab news: दरअसल हुआ ये कि सबूत के तौर पर पुलिस के माल खाना में रखे लगभग 22 किलो गांजे को चूहों ने हजम कर लिया। इसी का फायदा आरोपियों को मिला। अब वे इस भगवान गणेश की कृपा मानकर चूहों को सवा मन भोग लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

AtoZ Ajab Gajab news: क्या था मामला
दो आरोपियों – राजगोपाल और नागेश्वर राव को 2020 में चेन्नई की मरीना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ जांच शुरू की गई और आरोप पत्र दायर किया गया था। उनके मामले की सुनवाई एक विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अदालत ने की, जहां पुलिस ने आरोपियों से जब्त किया गया 22 किलो मारिजुआना जब्त किया।

AtoZ Ajab Gajab news: पुलिस ने बताया कि अन्य 50 ग्राम को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। जब अदालत ने शेष 21.9 किलोग्राम मारिजुआना मांगा तो पुलिस ने कहा कि इसे चूहों ने खा लिया। चूंकि पुलिस आरोप पत्र में बरामद मारिजुआना की मात्रा दर्ज नहीं कर सकी, इसलिए राजगोपाल और नागेश्वर राव को अदालत ने बरी कर दिया।