Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर के लिए हाथ से तैयार हुआ 400 किलो का ताला, 4 फीट की है चाबी, खपा दी जिंदगी भर की कमाई

अलीगढ़। Ayodhya Ram Temple: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि मंदिर के लिए अलीगढ़ के एक बुजुर्ग कारीगर ने 400 किलोग्राम का ताला तैयार किया है। बता दें कि मंदिर जनवरी 2024 में भक्तों के लिए खुलने की उम्मीद है।

Ayodhya Ram Temple: अपने हस्तनिर्मित ताले के लिए प्रसिद्ध भगवान राम के भक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित ताला बनाने के लिए महीनों तक कड़ी मेहनत की।

Ayodhya Ram Temple: 400 किलो का यह विशाल ताला 10 फीट ऊंचा, 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है और 4 फीट लंबी चाबी से खुलता है। सत्य प्रकाश शर्मा ने इस ताले को बनाने में अपने जीवन भर की बचत का इस्तेमाल किया। इसका निर्माण करने में लगभग 2 लाख रुपए का खर्च आया।

Ayodhya Ram Temple: पति-पत्नी ने मिलकर तैयार किया है ताला

Ayodhya Ram Temple: सत्य प्रकाश बताते हैं कि मैं दशकों से ताला बनाने के व्यवसाय में हूं, इसलिए मैंने मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाने के बारे में सोचा। हमारा अलीगढ़ शहर ताले के लिए जाना जाता है और इससे पहले किसी ने ऐसा कुछ नहीं किया है।

Ayodhya Ram Temple: उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रुक्मणी ने भी इस काम में मेरी मदद की। सत्य प्रकाश शर्मा इस साल के अंत में राम मंदिर के अधिकारियों को अनोखा ताला उपहार में देने की योजना बना रहे हैं।

Ayodhya Ram Temple: 26 जनवरी की परेड में ताले को शामिल करने की लगाई गुहार

सत्य प्रकाश की पत्नी रुकमणी शर्मा ने भी ताले की खूबियां बताते हुए कहा कि यह ताला आसानी से नहीं टूटेगा। श्रीराम मंदिर अद्भुत बन रहा है. ऐसे में वहां की हर चीज अद्भुत होनी चाहिए इसलिए अलीगढ़ का यह ताला मंदिर के लिए भेंट किया जाएगा।

Ayodhya Ram Temple: रुकमणी ने यह भी बताया कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे। आयरन का हुड़का, बॉक्स, लीवर को पीतल से तैयार किया गया है। इसके अलावा ताले की बॉडी पर स्टील की स्क्रैप शीट लगाई जाएगी। वहीं, सत्य प्रकाश का कहना है कि उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्राचार करके 26 जनवरी की परेड में ताले को शामिल करने की गुहार लगाई है।

READ MORE-Sawan Somwar 2023: 5वां सावन सोमवार कल, इस विधि से करें भगवान महादेव की पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

READ MORE-Snack Bite: सांप ने डसा तो उसे मार दिया, बदला लेने नागिन ने घर तक किया पीछा, दरवाजे पर मौत देखकर मचा हडकंप, फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *