मास्को/कीव/वाशिंगटन/नई दिल्ली। Russia Ukraine Latest News राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी।
पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।
वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं। रूसी द्वारा हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन सरकार ने कीव एयरपोर्ट को खाली करवाना शुरू कर दिया है। इस बीच खबर है कि भारतीय छ़ात्रों को वापस लाने यूक्रेन गई एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी गई।
यूक्रेन से 182 छात्रों को लेकर एक और फ्लाइट पहुंची दिल्ली
भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई।
हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं: भारत
रूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।