Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश हमारे हैं कभी भी NDA में साथ आ सकते हैं…, क्या फिर पलटी मारेंगे सुशासन बाबू

नई दिल्ली/पटना। Bihar CM Nitish Kumar: मोदी कैबिनेट में शामिल एक मंत्री ने दावा किया है कि विपक्षी एकता की मुहीम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ आ सकते हैं क्योंकि वो हमारे हैं। उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल फिर से तेज हो गया है।

Bihar CM Nitish Kumar: पटना पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा- हम उनकी (नीतीश) गैरमौजूदगी को महसूस करते हैं। उन्हें विपक्ष की मुंबई बैठक से दूर रहना चाहिए। उन्हें वहां भाग लेने नहीं जाना चाहिए। जब वह अटलजी की सरकार में रेल मंत्री थे, हमारा साथ तब से है। उन्हें फिर से हमारे साथ आ जाना चाहिए। हम अब भी उनका सम्मान करते हैं।

Bihar CM Nitish Kumar: अगर उन्हें RJD के साथ जाना ही था तो NDA में वापस क्यों आए थे? वह एनडीए में वापस आ गए। बिहार के लोग हमारे लोग हैं। नीतीश हम सभी के मित्र हैं। हम उनके अनुभव से सीखते हैं। हमने उन्हें सीएम बनाया, जबकि उनकी पार्टी के पास केवल 44 विधायक थे।

Bihar CM Nitish Kumar: मोदी लोकप्रियता में पहले स्थान पर

वहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि जो गठबंधन बना है, उसका नाम I.N.D.I.A रखा है। एक ज़माने में India is Indira India is Indira कहा जाता था। फिर वहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा आगे कहा कि हमारा गठबंधन NDA है।

Bihar CM Nitish Kumar: अठवाले ने कहा, महाराष्ट्र में बदलाव हुआ, अब बिहार में भी होना चाहिए। आगे अठावले बोले-विपक्ष हमारे खिलाफ एकजुट हो रहा है, जो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं। उनके मुकाबले में कोई नहीं हैं।

Bihar CM Nitish Kumar: जनता से योजना का लाभ लेने की अपील की

बता दें कि, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने पटना पहुंचकर अपने विभाग के योजनाओं की पिछड़ा और दलित वर्ग के अधिकारियों के साथ बैठकर समीक्षा की। बिहार में पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों के साथ हत्या की घटनाएं पर उन्होंने नाराजगी जताई।

Bihar CM Nitish Kumar: उन्होंने कहा-बिहार में दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक हमले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार को इसे रोकने के बारे में सोचना चाहिए की इतने साल सीएम रहने के बावजूद घटनाएं कम क्यों नहीं हो रही है।

Bihar CM Nitish Kumar: आगे अठावले ने कहा दलितों के लिए और योजनाएं बनाने की जरूरत है। बिहार में इंटरकास्ट मैरेज बहुत कम है। इंटरकास्ट मैरेज पर बिहार सरकार एक लाख रुपए देती है। वहीं केंद्र सरकार इंटर कास्ट मैरेज वालो को 2.5 लाख रुपये देती है। अठावले ने लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

READ MORE-Breaking: बीजेपी ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट, कांग्रेस से आए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी का उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *