बीजापुर। Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में रविवार सुबह नक्सलियों ने सीएएफ जवान की हत्या कर दी। नक्सलियों ने जवान पर उस वक्त कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जब वह किसी जरूरी काम से कैंप से बाहर निकले थे। जवान को निहत्था अकेला देख नक्सलियों ने कत्ल के अपराध को अंजाम दिया।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/02/Bijapur-Naxal-News.jpg)
Bijapur Naxal News: जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान तिजाउ राम भुआर्य सीएएफ के कंपनी कमांडर थे। वे दरभा के 4 सीएएफ बटालियन में पदस्थ थे। आज सुबह ही कुछ काम से बाहर निकल हुए थे। जिसके बाद नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर जान ले ली। इस पर कुटारु थाना क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है।