boAt Airdopes Max: पूरे 100 घंटे तक गाने सुनाएगा यह ईयरबड्स, बिक्री कल से, कीमत..

नई दिल्ली। boAt Airdopes Max: boAt ने भारत में अपना 100 घंटे तक चलना वाला TWS इयरफोन लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने शुक्रवार को अपनी नए स्मार्टवॉच के साथ boAt Airdopes Max ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है। लंबी बैटरी लाइफ वाले इस ईयरबड्स की कीमत 1200 रुपए से भी कम है।

boAt Airdopes Max की खासियत

boAt Airdopes Max में स्टेम और एंगल्ड ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन है। ऐसा लगता है कि ईयरबड्स में मैट फिनिश है और ये IPX5 स्पलैश और स्वेट रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। इसमें टच कंट्रोल मिलता है और यूजर स्टेम पर टैप करके अलग-अलग काम कर सकते हैं।

ऑडियो की बात करें तो, boAt Airdopes Max 13 एमएम ड्राइवर से लैस हैं। इनमें कॉलिंग के दौरान क्लियर साउंड क्वालिटी के लिए क्वाड माइक और ENx तकनीक की सुविधा है। कंपनी का कहना है कि इसमें boAt का सिग्नेचर साउंड मिलेगा। इयरफोन 50ms के लो लेटेंसी मोड के साथ आते हैं। ऑडियो डिवाइस में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है और यह सिरी और गूगल असिस्टेंट जैसे वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।

boAt Airdopes Max: फुल चार्ज में 100 घंटे गाने सुनाएगा

boAt Airdopes Max के केस में 650mAh बैटरी है और हर ईयरबड में 35mAh बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि केस के साथ इसमें कुल 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। ईयरबड्स यूएसबी-सी पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

boAt Airdopes Max: कीमत, कलर और उपलब्धता

कंपनी ने इसे कार्बन ब्लैक, बोल्ड ब्लू और आइवरी व्हाइट कलर में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,199 रुपए है और इसे 14 जुलाई से अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

READ MORE-Tesla Electric Car Price: अब भारत में बिकेंगी टेस्ला की कार, कीमत भी जान लें…

READ MORE-Flipkart से 30 सेकेंड में मिलेगा 5 लाख तक पर्सनल लोन, जानें क्या है तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *