उमरिया। Bribe Big breaking: क्रमोन्नति एवं जीपीएफ पार्ट फाइनल स्वीकृत करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते करकेली जनपद के सीईओ को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार करकेली सीईओ दिवाकर नारायण पटेल ने जनपद के ही एक कर्मचारी से रिश्वत मांग ली थी।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/04/bulatin-1.jpeg)
Bribe Big breaking: सीईओ के रिश्वत मांगने की शिकायत राम लखन साकेत निवासी ग्राम बररोहा पोस्ट भलुहा थाना नईगढ़ी जिला रीवा पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया ने की थी।
Bribe Big breaking: 10 हजार रुपयों के साथ बुलाया था सरकारी आवास पर
राम लखन साकेत ने इस मामले की सूचना पहले ही लोकायुक्त को दे दी थी। मामले की पड़ताल के बाद लोकायुक्त ने राम लखन साकेत को सीईओ के आवास पर भेज दिया। जैसे ही राम लखन साकेत ने सीओ को 10 हजार रुपए दिए लोकायुक्त की टीम ने घेराबंदी कर रिश्वत वाले 10 रुपयांे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।