CG Breaking: चुनाव से पहले किसान कांग्रेस के महामंत्री ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जानें क्या कहा

रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री लल्लू सिंह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। लल्लू सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आप के सहप्रभारी गैरी बड़िंग ने लल्लू सिंह का स्वागत किया।

CG Breaking: इस दौरान लल्लू सिंह ने कहा कि वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए है। पार्टी छोड़ने के बाद किसान कांग्रेस के पूर्व महामंत्री ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

CG Breaking: आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा में लल्लू सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग गांधी और नेहरू को भुना रहे हैं। वे गांधी को मानते हैं, लेकिन गांधी की नहीं मानते. कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों अलग-अलग है। उन्होंने केजरीवाल और मान की किसान नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल होने की बात कही है।

READ MORE-BJP Mission 2024: बीजेपी राज्यसभा सांसद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव,छत्तीसगढ़ में कद्दावर विधायकों और आईएएस को मैदान में उतारेगी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *