CG DMF scam: पूर्व IAS अनिल टूटेजा गिरफ्तार, 26 तक पुलिस रिमांड पर

CG DMF scam: रायपुर। Former IAS Anil Tuteja arrested: प्रदेश के बहुचर्चित DMF घोटाला मामले में ब्यूरो ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। EOW के अनुसार विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और विभिन्न व्यक्तियों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि टूटेजा ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर काम दिलाया।

CG DMF scam: जांच में यह भी आरोप सामने आए हैं कि टूटेजा ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के फर्म को कमीशन लेकर काम दिया। डिजिटल एविडेंस और बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया टूटेजा के खिलाफ शासकीय राशि के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया और 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *