CG News: छत्तीसगढ़ ने अप्रैल 2025 में जीएसटी संग्रह में बनाया रिकॉर्ड, सुशासन का दिखने लगा असर

रायपुर। Chhattisgarh made a record in GST collection in April 2025: छत्तीसगढ़ ने अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,135 करोड़ रुपये का संग्रह किया। इसके साथ ही राज्य ने देश के शीर्ष 15 राज्यों में अपनी जगह बनाई और केरल, पंजाब, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया।

CG News: पिछले वर्ष अप्रैल 2024 में छत्तीसगढ़ का जीएसटी संग्रह 3,820 करोड़ रुपये था, जो इस वर्ष 8.2% की वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल 2023 में यह आंकड़ा 3,500 करोड़ रुपये था, जिसके मुकाबले दो वर्षों में 18% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

CG News: सरकार के सुधारों का दिखा असर

विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए गए सुधारों का परिणाम है। पिछले 15 महीनों में सरकार ने उद्योग और व्यापार नियमों को सरल बनाया, गैर-जरूरी कानूनों को खत्म किया, सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया, पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की शर्त हटाई और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को आसान किया। इन कदमों से व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिला, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है।

CG News: छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है। जनता और उद्योग जगत के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई। यह प्रदर्शन दिखाता है कि छत्तीसगढ़ अब संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर एक मजबूत औद्योगिक केंद्र बन रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *