रायगढ़/रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पर्वतारोही याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जैन समाज की बेटी याशी ने बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 5:45 बजे एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा और जैन ध्वज फहराकर नया इतिहास गढ़ा है।
CG News: बता दें कि, माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में पर्वतारोही याशी जैन छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो 45 दिनों तक चला।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/05/Chhattisgarhs-daughter-Yashi-conquers-Everest-45-day-expedition-creates-history.jpg)
CG News: अभियान पर जाने से पहले पर्वतारोही याशी जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने याशी को माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की थी।
CG News: जैन समाज का लहरा रही परचम
याशी जैन रायगढ़ की रहने वाली हैं। पिता अखिलेश जैन पंजाब नेशनल बैंक में काम करते हैं। याशी जैन माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली छत्तीसगढ़ के जैन समाज की पहली युवती बन गई हैं।
CG News: बता दें कि इससे पहले भी याशी ने अफ्रीका और अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर जैन ध्वज लहरा चुकी हैं। इस फतह के लिए छत्तीसगढ़ के जैन समाज ने याशी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/05/Chhattisgarhs-daughter-Yashi-conquers-Everest.jpg)
CG News: 2018 से शुरू हुआ याशी का सफर
बीटेक पासआउट याशी ने मई 2018 में उत्तराखंड के पहाड़ माउंट जोगिन की चढ़ाई की। जुलाई 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फतह हासिल की। जनवरी 2020 में नेपाल की माउंट आइलैंड पीक पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
CG News: इसके बाद 2 अक्टूबर 2022 को माउंट किलिमंजारो 5,896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। इसके बाद फरवरी 2023 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकंकागुआ को 6,961 मीटर पर फतह किया।
READ MORE-Monsoon Updates 2023: इस बार भी देरी से आएगा मानसून , जानिए केरल में कब देगा दस्तक