कोरबा। CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी संख्या में पहुंचे मोर्चा के कार्यकर्ता अपने साथ काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

CG News: अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने आज शहर के चप्पे चप्पे में पुलिस बल व सशस्त्र बल के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। इस घटना से एक बार फिर शहर की सियासत गर्मा गई है।
