CG Politics: सुनील सोनी लड़ेंगे रायपुर दक्षिण सीट से चुनाव,भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दक्षिण सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया है।

CG Politics: बता दें कि, सुनील सोनी रायपुर से वर्तमान सांसद और प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पसंद माने जाते हैं। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही ऐसा माना जा रहा था कि, सुनील सोनी ही भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं।

CG Politics: बता दें कि सुनील सोनी पूर्व में रायपुर संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे रायपुर नगर निगम के महापौर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

CG Politics:रायपुर के दो बार महापौर रहे सुनील सोनी

सुनील सोनी ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। दुर्गा कालेज रायपुर से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद पार्षद रहे। 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के महापौर रहे। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे।

2019 के लोकसभा चुनाव में रायपुर से बने थे सांसद

CG Politics: 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़कर सोनी ने 8,37,902 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद दुबे को 4,89, 664 वोट मिले थे। 13 अक्टूबर 2019 को वे संसद की स्टेंडिंग कमेटी ऑन हाउसिंग अर्बन अफेयर के मेंबर बने। वो वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के परामर्श दात्री कमेटी के सदस्य बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *