रायपुर। CG Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ( CM Vishnu Dev Sai) रायपुर लौट आए हैं। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
CG Politics: सीएम ने कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे।
CG Politics: साय ने बताया कि महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मिसाल दी थी। जिसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, वहां छत्तीसगढ़ की तारीफ की गई थी। हमने 2023 चुनाव में असंभव को संभव कर दिखाया है इसलिए हमारी तारीफ की गई है।