CG Politics: केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू आज आएंगे छत्तीसगढ़, भव्य स्वागत की तैयारी

रायपुर। CG Politics: केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू आज तोखन साहू छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा उनका भव्य स्वागत करेगी। प्रदेश कार्यालय में उनका सम्मान किया जायगा। तोखन साहू बिलासपुर लोकसभा से जीत हासिल की है।

CG Politics:छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन लेंगे बैठक

छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन का दौरे पर हैं। आज शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे।

CG Politics: नितिन नबीन रविवार को कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी, संयोजक और सह संयोजकों की बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे सांसदों के साथ बैठक होगी। लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *