chandrayaan-3: कल चंद्रमा की ऑर्बिट में दाखिल होगा चंद्रयान-3, इसरो इतिहास रचने के करीब

श्रीहरिकोटा/नई दिल्ली। chandrayaan-3: 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया चंद्रयान 3 कल सोमवार 24 जुलाई को चंद्रमा की ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि कल पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए चंद्रमा की ऑर्बिट की तरफ बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह चंद्रमा की ऑर्बिट में जाएगा और उसके बाद यह सबसे इनर सरफेस में जाएगा।

chandrayaan-3: 23 अगस्त को चंद्रयान 3 होगा लैंड

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रमा की ऑर्बिट में जा कर यह शिनाख्त करेगा कि साउथ पोल एरिया में कहां पर इसे लैंड होना है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में यह चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि चंद्रयान–3, 23 अगस्त को साउथ पोल एरिया में एक जगह पर लैंड हो जाएगा।

chandrayaan-3: अब तक 5 बार ऑर्बिट बदला

पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचने के लिए Chandrayaan-3 ने 5 बार अपने ऑर्बिट को बदला है। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच का जो रास्ता है, उसे हाइवे कहा जाता है। चंद्रयान की पेरोजी और एपोजी भी बदली गई है। अब चंद्रयान 71,351 किलोमीटर की एपोजी और और 233 किलोमीटर की पेरोजी में चक्कर लगा रहा है।

chandrayaan-3: इसके बाद 17 अगस्त को प्रोपल्शन सिस्टम लैंडर-रोवर से अलग होगा। मॉड्यूल के अलग होने के बाद लैंडर–रोवर को चंद्रमा की कक्षा में डाला जाएगा। इसे ऑर्बिट में लाने के लिए Chandrayaan-3 की डीबूस्टिंग की जाएगी। मतलब उसकी गति कम की जाएगी। 23 अगस्त को लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

READ MORE-Chandrayaan-3 Location: चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा में लगाई तीसरी छलांग, जानिए चांद के कितने करीब पहुंचा ISRO का चंद्रयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *