Chandrayaan-3 established in Moon’s orbit: चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, ISRO को मिली बड़ी सफलता

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 established in Moon’s orbit: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। उसने चंद्रयान-3 को देर शाम चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी।

Chandrayaan-3 established in Moon’s orbit: इसरो ने ट्वीट किया, यह चंद्रयान-3 है। मैं अभी लूनर ग्रैविटी फील कर रहा हूं। चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का कमांड मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), बेंगलुरु से दिया गया था। अगला ऑपरेशन – रिडक्शन ऑफ ऑर्बिट- 6 अगस्त, 2023 को लगभग रात 11 बजे निर्धारित है।

Chandrayaan-3 established in Moon’s orbit: बता दें कि एक अगस्त को चंद्रयान 3 को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाया गया था और चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाला गया था। पिछले महीने हुई लॉन्चिंग के बाद से अब तक चंद्रयान-3 को कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया पांच बार पूरी की जा चुकी है। चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किए जाने से पहले यान पृथ्वी का चक्कर लगा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *