श्रीहरिकोटा/नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Location Tracking: चंद्रयान-3 अभी पृथ्वी की कक्षा में चक्कर काट रहा है। ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 अब पृथ्वी के तीसरे और चौथे ऑर्बिट के बीच है। मंगलवार दोपहर यह धरती के तीसरे ऑर्बिट में पहुंच गया।
Chandrayaan-3 Location: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने यह जानकारी ट्वीट की। पृथ्वी की कक्षा में चंद्रयान-3 के कुल पांच इंजेक्शन ऑर्बिट हैं। पांचों की फायरिंग पूरी होने के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/Chandrayaan-3-Location-Chandrayaan-3-made-third-jump-in-Earths-orbit-know-how-close-ISROs-Chandrayaan-reached-to-moon.jpg)
Chandrayaan-3 Location: 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि चंद्रमा की ओर बढ़ जाएगा चंद्रयान
इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार, यह प्रक्रिया 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को होगी। धरती से चांद के बीच की दूरी 3.83 लाख किलोमीटर है। चंद्रयान-3 इस दूरी को करीब 42 दिन में पूरा करेगा। वैसे तो यह दूरी सिर्फ चार दिन में पूरी हो सकती है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/g-1-1-1024x208.jpg)
Chandrayaan-3 Location: इस वजह से 40-42 दिन में पूरा होगा चंद्रयान का सफर
NASA अपने स्पेसशिप को चंद्रमा पर चार दिन से हफ्ताभर के अंदर पहुंचा देता है। भारत इसके बजाए 40-42 दिन लेता है। इसके पीछे वजह यह है कि धरती के चारों तरफ घुमाकर अंतरिक्ष यान को गहरे स्पेस में भेजने की प्रक्रिया सस्ती पड़ती है। NASA की तुलना में ISRO के प्रोजेक्ट सस्ते होते हैं।