Floating Gold Ambergris: अटलांटिक महासागर में मिला 4 करोड़ का तैरता सोना, लोग हो गए मालामाल, खुल गया किस्‍मत पिटारा

मैड्रिड। Floating Gold Ambergris: अटलांटिक महासागर में अफ्रीकी तट के पास स्थित स्‍पेन के केनरी द्वीप समूह के समुद्री तट पर वैज्ञानिकों को 4 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्‍य का ‘तैरता सोना’ मिला है। दरअसल, एक विशाल व्‍हेल मछली का शव केनरी द्वीप समूह के तट पर बहकर आया था।

Floating Gold Ambergris: वैज्ञानिकों ने जब इसे देखा तो उन्‍हें यह पता नहीं था कि इसकी आंत के अंदर अनमोल खजाना छिपा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने जब इस व्‍हेल मछली का पोस्‍टमार्टम किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्‍हें आंतों के अंदर व्‍हेल की उल्‍टी मिली है जिसे ‘तैरता सोना’ कहा जाता है।

Floating Gold Ambergris: जानें क्‍यों दुर्लभ है यह ‘तैरता सोना’

एंटोनियो ने कहा, ‘जब मैंने इसे बाहर निकाला तो यह एक पत्‍थर की तरह से था जिसका वजन 9.5 किलोग्राम था। उस समय समुद्र की लहरें व्‍हेल को धो रही थीं। जब मैं समुद्री तट से लौट रहा था तब सब लोग मुझे देख रहे थे लेकिन किसी को पता नहीं था कि मेरे हाथ में क्‍या है।

Floating Gold Ambergris: यह असल में व्‍हेल की उल्‍टी थी।’ इसके दुर्लभ होने की वजह से अक्‍सर इसे तैरता हुआ सोना कहा जाता है। इसका इस्‍तेमाल सदियों से परफ्यूम बनाने में किया जाता रहा है। बताया जाता है कि 100 स्‍पर्म व्‍हेल में से केवल 1 ही में यह तैरता हुआ सोना पाया जाता है।

Floating Gold Ambergris: व्‍हेल की उल्‍टी का जन्‍म कैसे होता है, इस रहस्‍य का खुलासा 19वीं सदी में हुआ था। विशेषज्ञों के मुताबिक व्‍हेल मछली बड़े पैमाने पर स्क्विड और कटलफिश को खाती है और इनमें से ज्‍यादातर को वह पचा नहीं पाती है। इसके बाद व्‍हेल मछली उल्‍टी कर देती है।

Floating Gold Ambergris: हालांकि इसके बाद भी कुछ ह‍िस्‍सा व्‍हेल के अंदर ही वर्षों तक बचा रह जाता है। इसी से Ambergris का निर्माण होता है। यह ठोस, मोम जैसा ज्‍वलनशील तत्‍व होता है जो हल्‍के ग्रे या काले रंगा का होता है। यह कई बार निकल भी जाता है और इसे समुद्र में तैरते हुए पाया जाता है।

READ MORE-Crime Breaking: पति-पत्नी बिस्तर पर खेल रहे थे खेल, मैं मर गया तो क्या तुम भी जान दे दोगी, फिर…..

READ MORE-CG News: जिस बकरे की चढ़ाई बलि उसी ने मरने के बाद ले ली जान, जानें क्या है खोपा धाम का सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *