तिरुपति। Chandrayaan-3 launching : इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम 13 जुलाई की सुबह चंद्रयान-3 के एक मॉडल को लेकर तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर से चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए आर्शीवाद लिया। 14 जुलाई, शुक्रवार को लॉन्च होने के बाद चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरने की संभावना है।
Chandrayaan-3 launching : इसरो के वैज्ञानिक सचिव शांतनु भटवाडेकर, सहित इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम ने चंद्रयान-3 मिशन से पहले आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/g-1-1024x208.jpg)
Chandrayaan-3 launching : बता दें कि ISRO चार साल बाद फिर चांद पर उपग्रह भेजने की तैयारी में जुटा है। इस बार मून मिशन का नाम चंद्रयान-3 है। शुक्रवार 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 होगा।